बड़ी खबर: गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष बिमल गुरुंग के घर और दफ्तर पर छापेमार कार्यवाई

बड़ी खबर: गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष बिमल गुरुंग के घर और दफ्तर पर इस वक़्त छपेमार कार्यवाई चल रही है| गुरुंग के घर से इस वक़्त तक जो बरामद हुआ है उसमे तीर कमान और इसके साथ ही दुसरे हथियार भी मिले हैं| कई मोबाइल फ़ोन भी बरामद किये गये हैं| गुरुंग के घर और दफ्तर पर पुलिस की कार्यवाही चल रही है|

Amid an ongoing shutdown across the Darjeeling Hills over separate Gorkhaland statehood issue, the West Bengal police on Thursday raided the residence of Gorkha Janmukti Morcha (GJM) chief Bimal Gurung in the Patlebas area.

आज गोरखा जन मुक्ति मोर्चा के महिला विंग की रैली निकलनी थी| एक सिंघ्मारी से और दार्जिलिंग स्टेशन से| लेकिन इससे पहले की रैली शुरू हो पाती, गुरुंग के ऑफिस पर पुलिस ताला तोड़ कर घुस जाती है और बड़े स्तर पर छापेमारी करती है|

GJM के खिलाफ ये बड़ी कार्यवाई है| आज दार्जिलिंग में बंद का चौथा दिन है| और इसका असर भी देखने को मिल रहा है| बिमल गुरुंग गोरखा नेता हैं जिनपर शिकंजा कसता हुआ नज़र आ रहा है| अलग से गोरखालैंड, एक अलग राज्य की मांग करते हुए इस बंद का आव्हान किया गया है|